हिंदी शायरी

बहकते हुए फिरतें हैं कई लफ्ज़ जो दिल में दुनिया ने दिया वक़्त तो लिखेंगे किसी रोज़....

Tuesday, May 31, 2016

तुझे याद करना न करना अब मेरे बस में कहाँ,,,,,
दिल को आदत है हर धड़कन पे तेरा नाम लेने की....!!


दिल करता है की लिपट जाऊँ रूह बन कर तेरे जिस्म से,,,,, 
कि जब तू मुझ से जुदा हो तो मेरी जान निकल जाये.....!!


ख्वाब तो वो है जिसका हकीकत में भी दीदार हो....
कोई मिले तो इस कदर मिले जिसे मुझ से ही नहीं मेरी रूह से भी प्यार हो....!! 


Saturday, May 28, 2016

 
लाजिमी नहीं की तुझे आँखों से ही देखूं,,,,
तुझे सोचना भी तेरे दीदार से कम नही....!!


वो जब पास मेरे होगी तो शायद कयामत होगी,,,,,
अभी तो उसकी तस्वीर ने ही तवाही मचा रखी है....!!


Friday, May 27, 2016


जकड़ लेना कभी मुझको तू अपनी बाँहों में,,,,,
के तेरी बाँहों में टूटने का मज़ा ही कुछ और होगा....!!


खामोश रात के पहलू मे सितारे नही होते इन रुखी आंखो मे नजारे नही होते,,,,,

हम भी ना करते परवाह आपकी......अगर आप इतने प्यारे ना होते.....!!



जिस प्यार को देख कर जलते हैं यह दुनिया वाले,,,,
तेरी मोहब्बत करने की बस वो एक अदा माँगी है....!!



मेरे दिल ने जब भी कभी कोई दुआ माँगी है,,,,
हर दुआ में बस तेरी ही वफ़ा माँगी है....!!


Wednesday, May 25, 2016


चुपके से आकर इस दिल में उतर जाते हो सांसों में मेरी खुशबु बन के बिखर जाते हो,,,,,
कुछ यूँ चला है तेरे इश्क का जादू सोते-जागते तुम ही तुम नज़र आते हो.....!!


एक गुजारिश हैं गर तू इज़ाज़त दे,, तेरी बाँहो में,,,,
एक लम्हा अरसे  की तरह बिताने की ख्वाईश हैं..!!


मुझे देखकर मुँह मत फेरना दुनियावालों,,,,,
मुझे भी उसी ने गरीब बनाया हैं जिसने आपको अमीर बनाया हैं....!!


Monday, May 23, 2016

आज रोटी के पीछे भागता हुँ तो याद आता है,,,,
कभी मुझे रोटी खिलने माँ मेरे पीछे भागती थी....!!


मुझे कोई और जन्नत का नहीं पता क्योंकि.... 
मैं माँ के कदमो को ही जन्नत मानता हुँ....!!




सुना है बहोत शौक हैआपको हुकूमत करने का,,,,
ये दिल सल्तनत है आपकी बस राज कीजिये...!!


Sunday, May 22, 2016

दुनियां तेरे वज़ूद को करती रही तलाश,,,,,
हमने तेरे ख्याल को दुनियां बना लिया....!!



याद दिल में बसा करके ख्वाव को ठहर जाने दो,,,,,
अगर सच्ची हुई चाहत जिंदगी मुस्कुरायेगी....!!


Saturday, May 21, 2016


जिदंगी तेरे ख्वाब भी कमाल के है तु गरीबों को उन महलों के सपने दिखाती है,,,,
जिसमें अमीरों को नींद नहीं आती....!!



मेरे बारे में अपनी सोच को थोड़ा बदलकर देख,,,,
मुझसे भी बुरे हैं लोग तू घर से निकलकर देख....!!



मेरे सारे कसूरों पर भारी मेरा एक कसूर है,,,,
मैं उसे पसंद करता हूँ बस इसी बात का उसे गुरूर है....!!


Friday, May 20, 2016

तुझे पाने की तमन्ना है बस और कुछ नहीं चाहिए,,,,,
बता कहाँ सजदे करूँ कि तू मिल जाए मुझे....!!


मत कर इतना ग़रूर अपने आप पर,,,,
पता नहीं खुदा ने तेरे जैसे कितने बना कर मिटा दिए.....!!


Thursday, May 19, 2016

ऐसा लगता है जिन्दगी तुम हो अजनबी कैसे अजनबी तुम हो,,,, 


अब कोई आरजू नहीं बाकी जुस्तजू मेरी आखरी तुम हो.....!!

Love Hurt Guys's photo.
धड़कते दिल की धड़कन हो तुम,,,,, 
मेरे ज़िंदा रहने की वजह हो तुम....!! 


Disqus Shortname